मेरा गाँव खवारानीजीग्राम पंचायत खवारानीजी, तहसील जमवारामगढ़ संचालन आपातकाल
← रजिस्टर
W1/11दर्ज

मैं खवारानी जी गांव का आम रास्ता हूं सरकार। उत्तर में खराना मार्ग से सिचाई विभाग की नहर के उपर बने पुल से होकर सीधे जो…

वार्ड 1 · जोग्याली से जोधाला · अन्य

✋ मेरी भी यही दिक़्क़त है · 👥 2
शिकायत की फ़ोटो

पूरी बात

मैं खवारानी जी गांव का आम रास्ता हूं सरकार। उत्तर में खराना मार्ग से सिचाई विभाग की नहर के उपर बने पुल से होकर सीधे जोधाला की पुलिया स्थित गांव की सड़क तक विस्तृत हूं सहाब। वषों से अवैध अतिक्रमणों से त्रस्त रहा हूं परन्तु अब स्थिति बेहद गंभीर हो गयी है। मुझे अब अपनी वास्तविक स्थिति का भी अंदाजा नहीं है। जोग्याली, खिंवाला, घाटाला, मूस्याला, झाल्यालो, माल्याली, कुलचान्या, तिरोडिया, खात्या्ली बावडी, दयालपुराला, गुदरियाला, शक्का, इत्यादि के लगभग 100 से ज्यादा कृषि परिवारों को उनके रोजमर्रा कार्य जैसे मन्दिर मस्जिद जाना, दवाई, पढ़ाई, कृषि आदान एवं उपज ढुलाई, पशु चराई, दूध एकत्रीकरण, खाद, बीज बुवाई, आफिस जाना इत्यादि महत्वपूर्ण कार्यकलापों हेतु अहम् भूमिका अदा करता आ रहा हूं। आज हालात ठीक नहीं है। यदि ट्रेक्टर और साईकिल आमने-सामने होंगे तो क्रोस करना मुश्किल है यानी 7 फिट से भी ज्यादा संकड़ा! डर है कि कहीं लुप्त ना हो जाऊं। आशा है कि इस मामले में प्रशासन, कृषि विभाग, रेलवे विभाग, पुलिस विभागों में कार्यरत सभी अधिकारी एवं कर्मचारीगण मेरी इस दुर्दशा पर तरस खाकर अवैध अतिक्रमणों से मुझे मुक्त करने में अवश्य सहयोगी बनेंगे। मुझे गर्व है कि मै आपके छात्र से अधिकारी एवं कर्मचारी बनने के सफर का साक्षी रहा हूं। आप सबको मैंने मिठे बेर, शहद, गन्ना , आम, इत्यादि खिलाकर आगे बढ़ते देखा है। पडतानिया हुकूमत के समय मेरी चौड़ाई 40फुट से ज्यादा थी। अब भारत/राज्य सरकार से अनुरोध है कि इन काश्तकारों को इनकी हद/सीमा ज्ञान करवायें और हद में रहने की हिदायत दे। इनको यह भान नहीं कि यह सारी जमीन सरकार की है ।यह ठीक वैसे ही है जैसे एक किरायेदार मकान मालिक का ही रास्ता बंद कर दें। इन सबको जागरूक करना आवश्यक है ताकि स्वयं ही अवैध अतिक्रमणों से दूर रहें।

2 लोग इस दिक़्क़त से परेशान हैं

यही दिक़्क़त आपको भी है तो नई शिकायत मत डालिए — यह बटन दबाइए। जितने ज़्यादा लोग, उतनी जल्दी सुनवाई।

तारीख़: लगनी बाक़ी
  1. दर्ज12 अक्टूबर
  2. देखा—
  3. काम चालू—
  4. विभाग को भेजा—
  5. पूरा—

दर्ज करने वाले का नाम और नंबर यहाँ नहीं दिखाया जाता। काम पूरा होने की फ़ोटो लगने पर ही यह शिकायत "पूरा" होती है।